मनेंद्रगढ़, 25 मार्च (आरएनएस)। विगत वर्षों की भांति इस वर्ष भी झगराखांड रोड स्थित श्री दक्षिण मुखी 1008 हनुमान मंदिर में श्री हनुमान जयंती अत्यंत हर्षोल्लास एवं उत्साह पूर्वक इस वर्ष भी मनाई जाएगी इस हेतु विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय करने हेतु श्री हनुमान सेवा समिति की सदस्यों की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई जिसमें समस्त धार्मिक कार्यक्रम सर्व सहमति तय तय किए गए एवं सदस्यों को विभिन्न कार्यों की जिम्मेदारी भी दी गई हनुमान सेवा समिति के नरेंद्र अरोड़ा ने बताया कि श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पुनीत अवसर पर 1 अप्रैल दिन बुधवार को प्रात: 8:00 बजे से अखंड रामायण प्रारंभ होगा जिसकी समाप्ति 2 अप्रैल दिन गुरुवार को सुबह 8:00 बजे होगी तत्पश्चात इसी दिन दिन 2 अप्रैल को प्रात: 8:00 बजे भव्य कलश यात्रा का आयोजन होगा जो की मंदिर परिसर से प्रारंभ होकर साइ मंदिर विवेकानंद चौक गांधी चौक राम मंदिर जैन मंदिर फवारा चौक होते हुए वापस आकर श्री हनुमान मंदिर में विसर्जित होगी तत्पश्चात हवन पूजन का कार्यक्रम संपन्न होगा एवं दोपहर 1:00 बजे से विशाल भंडारे का भी आयोजन किया गया है सेवा समिति ने समस्त प्रबुद्ध जनों से विनम्र अनुरोध किया है कि इन समस्त कार्यक्रमों में सब परिवार उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करें आयोजित बैठक में नरेंद्र अरोड़ा रामनारायण अग्रवाल विनोद सोनी पिंटू गुप्ता श्याम श्रीवास्तव रामदास सोनी शिव तिवारी सुशील ताम्रकार नवल सोनी पप्पू ताम्रकार पुरुषोत्तम गुप्ता सिद्धार्थ पंकज गोयल शिवम विकास अग्रवाल जुगल सोनी राजेंद्र पांडे अनिरुद्ध कान्हा गुप्ता प्रियांशु गुप्ता कन्हैया गोयल आदि सदस्यों की उपस्थिति रही
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

