रायपुर, 25 मार्च (आरएनएस)। रायपुर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का शानदार शुभारंभ हुआ। साइंस कॉलेज ग्राउंड में आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उपमुख्यमंत्री अरुण साव समेत हजारों खिलाड़ी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई, जिसके बाद राष्ट्रीय गीत और राष्ट्रगान का गायन किया गया। मंच पर आए अतिथियों का पारंपरिक स्वागत किया गया और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियों ने माहौल को उत्साह से भर दिया। इस दौरान खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मशाल प्रज्वलित की गई, जो इस आयोजन का प्रतीकात्मक और प्रेरणादायक क्षण रहा। छत्तीसगढ़ के कृषि एवं आदिम जाति कल्याण मंत्री रामविचार नेताम ने अपने संबोधन में देशभर से आए खिलाडिय़ों का स्वागत करते हुए इस आयोजन को जनजातीय प्रतिभाओं के लिए बड़ा मंच बताया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ की धरती से इस ऐतिहासिक आयोजन की शुरुआत होना गर्व की बात है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय खेल मंत्री का आभार जताते हुए कहा कि यह आयोजन राज्य के युवाओं को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर देगा। वहीं उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने इसे भगवान श्रीराम के ननिहाल में आयोजित एक गौरवशाली आयोजन बताया। उन्होंने खिलाडिय़ों को प्रेरित करते हुए कहा कि यह खेल केवल प्रतिस्पर्धा ही नहीं बल्कि सम्मान और अवसर का मंच भी है। साथ ही उन्होंने राज्य में खेल सुविधाओं के विस्तार के लिए बिलासपुर में स्पोट्र्स साइंस सेंटर, अंबिकापुर में स््रढ्ढ सेंटर और दुर्ग में एथलेटिक सेंटर की मांग रखी। केंद्रीय खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने आयोजन की व्यवस्थाओं की सराहना करते हुए कहा कि खेल हमें जीत और हार के साथ जीवन जीने की कला भी सिखाते हैं। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया श्रृंखला में यह ट्राइबल गेम्स एक महत्वपूर्ण कदम है, जो देशभर के जनजातीय खिलाडिय़ों को एक मंच पर लाता है। कार्यक्रम के अंत में मुख्यमंत्री ने एक बार फिर खिलाडिय़ों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ के लिए ऐतिहासिक साबित होगा और खेलों के क्षेत्र में नई दिशा देगा।
०
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

