0-लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस में छापामार कार्रवाई हुई
रायपुर, 26 मार्च (आरएनएस)। लक्ष्मी कमर्शियल और एसआरएस में बीती रात जीएसटी के बड़े अधिकारियों ने फर्जी बिल तथा अन्य कर चोरी की शिकायत मिलने पर बीती रात 4 से अधिक ठिकानों पर छापामारा।
मिली जानकारी के अनुसार राजधानी के विभिन्न व्यापारी संगठनों द्वारा कर चोरी की जा रही है, जिसकी निरंतर शिकायत मिल रही है। अंतिम वित्तीय माह में राजस्व आय बढ़ाने के लिए यह कार्यवाही की गई है। राजधानी के दो प्रतिष्ठित फर्मों में जीएसटी चोरी की नियमित शिकायत मिल रही थी, जिसे देखते हुए अब 10 अधिकारियों का दल बनाया गया, जिन्होंने इन फर्मों के 4 ठिकानों पर छापामारा, छापा के दौरान कई इलेक्ट्रानिक उपकरण भी जब्त किए गए हैं तथा फर्म के बोगस बिल भी जब्त कि गए हैं।
जीएसटी विभाग के अनुसार यहां पर तमाम उपकरणों तथा बिलों की जांच के पश्चात पता चलेगा कि कितने करोड़ की जीएसटी चोरी की गई है, उसके पश्चात कार्यवाही की जाएगी। ज्ञात रहे प्रदेश में इस समय महतारी वंदन योजना सहित अन्य योजनाओं के कारण सरकार का खर्च बढ़ता जा रहा है, जबकि आय का स्रोत नहीं के बराबर है। ऐसे समय में जीएसटी विभाग से ही आय का प्रमुख स्रोत है। जीएसटी विभाग द्वारा राजधानी के अलावा अन्य शहरों में भी छापामार कार्रवाई की जा रही है। केन्द्र शासन द्वारा क्षतिपूर्ति के रूप में एक बड़ी राशि दी जाती है।
आर.शर्मा
०००

