सुल्तानपुर 26 मार्च (आरएनएस )। इसौली विधानसभा के इस्लामगंज में दहेज प्रथा के खिलाफ आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यक्रम में सहभागिता रही, जिसका आयोजन मुस्लिम समाज द्वारा किया गया। कार्यक्रम में सर्वसम्मति से यह संकल्प लिया गया कि न तो लड़के वाले दहेज लेंगे और न ही बेटी वाले दहेज देंगे — समाज को इस कुरीति से मुक्त करने की दिशा में यह एक सराहनीय पहल है।
इसके पश्चात अन्य सामाजिक मुद्दों पर भी विस्तृत चर्चा की गई, जिसमें समाज के उत्थान और आपसी सौहार्द को मजबूत करने पर बल दिया गया।
कार्यक्रम के बाद विधानसभा क्षेत्र के असरोगा, सुरजीपुर, रवनिया पूरब, रंकेडीह, सरकंडेडीह, मुडुही, नेवादा, बरमजीतपुर, कोरवा, गजेड़ी, अझुही सहित अन्य ग्रामों का सघन दौरा कर क्षेत्रवासियों से भेंट कर उनकी समस्याओं को सुना एवं आगामी विधानसभा में पीडीए के समर्थन वाली समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने की अपील की ढ्ढ समाज सुधार और जनसेवा के इस अभियान को आगे बढ़ाते रहेंगे। इस दौरान मेरे साथ में वस्सन खा लाहुति, अली हुसैन ,कसीर अहमद, अहमद खां, मौलाना मकबूल अहमद, मौलाना तुफैल अहमद, अशरफ खां, साहिल, मोहम्मद अब्दुल्ला,आदि लोग मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

