जौनपुर 26 मार्च (आरएनएस )। समाजवादी पार्टी के तत्वाधान में जिलाध्यक्ष राकेश मौर्य की अध्यक्षता में महान शासक विश्वविख्यात प्रियदर्शी सम्राट अशोक की जयंती समारोह पूर्वक पार्टी के जिला कार्यालय सदर चुंगी अलफस्टीनगंज में मनाई गई। अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष ने कहा कि सम्राट अशोक का शासनकाल (ईसा पूर्व 269-232) भारत के इतिहास में एक अखंड और सशक्त शासन का प्रतीक माना जाता है, जो मौर्य वंश के सबसे प्रतापी राजा थे। सम्राट अशोक शांति, न्याय और अहिंसा के प्रतीक माने जाते हैं, जिन्होंने युद्ध त्याग कर मानवता का मार्ग अपनाया। विचार गोष्ठी को सांसद जौनपुर बाबूसिंह कुशवाहा, पूर्व विधायक गण लालबहादुर यादव, राजनरायन बिंद, श्रद्धा यादव, प्रदेश सचिव हिसामुद्दीन शाह प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दीपचंद राम, डॉ राजीव रत्न मौर्य, श्यामबहादुर, महेंद्र प्रताप यादव, हीरालाल विश्वकर्मा, महेंद्र प्रताप यादव नेपाल, श्रवण जायसवाल, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष गण वीरेंद्र यादव, निजामुद्दीन अंसारी, रामू मौर्य सूर्यभान यादव, हरिश्चंद प्रभाकर, डॉ सुजीत पटेल, रामकेश बिंद, विजय बहादुर गौतम, बरसातू राम सरोज आदि ने संबोधित किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

