जौनपुर 26 मार्च (आरएनएस )। खेल एवं युवा कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गिरीश चन्द्र यादव द्वारा नगरीय क्षेत्रो मे अवस्थित संस्कृतिक, धार्मिक, पौराणिक एवं ऐतिहासिक महत्व के स्थलो पर अवस्थापना तथा अन्य सुविधाओं के विकास हेतु श्वंदन योजना के तहत जनपद के श्री रामजानकी मंदिर परिषद मियापुर परिसर में सुविधाओं के विस्तार हेतु ?113.75 लाख की प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति प्रदान की। मियापुर में स्थित श्री राम जानकी मंदिर बहुत प्राचीन शिव मंदिर है जो गोमती तट पर स्थित है, जो सैकड़ो लोगों के आस्था का केंद्र है, मियापुर मोहल्ले वासियों की काफी दिनों से मांग थी कि इस मंदिर का जीणोउद्धर हो, श्री राम जानकी मंदिर के जीणोउद्धर के लिए राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार काफी दिनों से प्रयासरत थे जिसका परिणाम स्वरुप श्री राम जानकी मंदिर के अवस्थापना के लिए 113.75 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति निर्गत की गई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

