पुलिस पर तहरीर बदलने का दबाव बनाने का आरोप
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। औद्योगिक थाना क्षेत्र में बीती रात सरस्वती हाईटेक सिटी के पास एक युवक पर जानलेवा हमला हुआ। दबंगों ने युवक की बेरहमी से पिटाई कर उसकी जेब से 30 हजार रुपये नकद छीन लिए। पीडि़त ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है, लेकिन अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार मांडा थाना क्षेत्र के टिकरी गांव निवासी प्रवीण सिंह (पुत्र नागेंद्र सिंह) शहर से अपनी बाइक से घर लौट रहे थे, तभी औद्योगिक क्षेत्र के सरस्वती हाईटेक सिटी के समीप कुछ दबंगों ने उन्हें रोक लिया। इससे पहले कि प्रवीण कुछ समझ पाते, दबंगों ने उनकी पिटाई शुरू कर दी और उनकी जेब से 30 हजार रुपये छीन लिए।
पीडि़त प्रवीण सिंह ने तत्काल 112 नंबर पर पुलिस को सूचना दी और बाद में औद्योगिक थाने में लिखित तहरीर दी। हालांकि, पीडि़त का आरोप है कि पुलिस उनसे तहरीर से रुपये छीनने की बात हटाने का दबाव बना रही है। इस कथित उदासीनता के कारण अभी तक एफआईआर दर्ज नहीं हो सकी है।
आरोप है कि घटना के बाद, एक आरोपी ने पीडि़त के मोबाइल पर फोन कर मारपीट की घटना को ‘ट्रेलरÓ बताया। आरोपी ने धमकी दी कि ‘पिक्चर अभी बाकी हैÓ और वह पीडि़त के साथ दोबारा मारपीट करेगा। वायरल ऑडियो रिकॉर्डिंग के अनुसार, आरोपी ने ‘दिल्ली दिखाने पर हाथ-पैर तुड़वा देनेÓ की भी धमकी दी है।
इस मामले में औद्योगिक थाना प्रभारी कमलेश पटेल ने कहा है कि मारपीट की घटना हुई है, लेकिन रुपये छीनने की बात ‘अफवाहÓ है। वहीं, पीडि़त ने छीने गए रुपयों का ब्योरा देने की बात कही है और दोहराया है कि पुलिस उस पर तहरीर बदलने का जबरन दबाव बना रही है। पीडि़त ने न्याय के लिए जल्द ही पुलिस कमिश्नर जोगेंद्र कुमार से शिकायत करने की बात कही है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

