प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। प्राथमिक विद्यालय माधवपुर नगर क्षेत्र प्रयागराज में डायट मेंटर निधि मिश्रा, खंड शिक्षा अधिकारी प्रतिभा सिंह पूर्व ए,आर, पी, ?अजय कुमार, शिक्षक संघ नगर क्षेत्र के (अध्यक्ष) अमान उल्ला, प्रधानाध्यापिका गीता देवी, सहायक अध्यापिका वंदना सिंह, आंगनबाड़ी कार्यकत्री शशि श्रीवास्तव, ईसीसी एजुकेटर संजना पांडे ? की उपस्थिति में बाल वाटिका नवारम्भ उत्सव तथा वार्षिकोत्सव बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।
विद्यालय के छात्रों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई तथा विद्यालय के अध्यापिकाओं द्वारा बच्चों को पुरस्कार वितरण किया गया। अभिभावकों ने भी अपनी सहभागिता दिखाई।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

