शहर की कई हस्तियों को भी मिला सम्मान
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। सार्फ संस्था ने सिविल लाइंस स्थित एक होटल में अभिनय, लोक गायन, समाज सेवा, साहित्य समेत अन्य क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रयागराज की हस्तियों को ‘सार्फ लेजेंडरी अवार्डÓ से सम्मानित कियाा।
अलग-अलग विधाओं से अभिलाष नारायण, फिल्मों में अभिनय करने वाले नवनीत श्रीवास्तव, उदयचंद्र परदेसी, दलीप चौरसिया, राकेश वर्मा, डॉ. तौकीर जैदी, अतिया नूर, रमा मेंत्रोस, एम. गुलरेज, मनोज गोस्वामी, भोला सिंह, , डिप्टी गौतम व निर्देशक राकेश वर्मा को सम्मानित किया गया। रवि इलाहाबादी को ‘प्रयाग गौरव सम्मानÓ प्रदान किया गया। संचालन संस्था के अध्यक्ष व फिल्म निर्देशक राकेश श्रीवास्तव ने किया। इस मौके पर राष्ट्रीय महिला अध्यक्ष अर्चना गुप्ता और कुमार नारायण मौजूद रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

