महापौर गणेश केसरवानी एवं महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता ने दी बधाई
प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। भाजपा काशी क्षेत्र के अध्यक्ष दिलीप पटेल के अनुमोदन पर प्रयागराज महानगर के वेणी माधव एवं शिवकुटी मंडल की टीम का गठन किया गया।
वेणी माधव मंडल अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह ने अपने वेणी माधव मंडल की टीम का गठन करते हुए मंडल के उपाध्यक्ष के पद पर आशुतोष पालीवाल, विकास केसरवानी, शिवा त्रिपाठी, सोनू कुमार, सुशील गुप्ता पुरुषोत्तम दास एवं महामंत्री के पद पर राहुल सिंह राणा, राहुल कुमार कुशवाहा, मंत्री चंदन निषाद, चेतन ओझा, नीरज तिवारी, बृजमोहन, पंकज द्विवेदी मीना निषाद, कोषाध्यक्ष के पद पर नेहा शुक्ला को नियुक्त किया।
इसके अलावा शिवकुटी मंडल अध्यक्ष भोला सिंह ने शिवकुटी मंडल का उपाध्यक्ष देवेंद्र सिंह, सोनू जायसवाल शिव बाबू, सतीश पुरी, दिग्विजय सिंह, दीप्ती श्रीवास्तव, वेद पांडे,
महामंत्री धर्मेंद्र त्रिपाठी, अशोक कनौजिया, मंत्री महेंद्र तिवारी, मुकेश प्रजापति, कलूट पासी, अखिलेश यादव, सीमा शर्मा एवं प्रमिला, कोषाध्यक्ष कपिल जायसवाल को नियुक्त किया।
नवगठित टीम को लेकर महापौर गणेश केसरवानी क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अवधेश चंद्र गुप्ता, महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता, पूर्व जिला अध्यक्ष राजेंद्र मिश्रा, पूर्व प्रवक्ता राजेश केसरवानी ने बधाई देते हुए कहा कि नवगठित मंडल की टीम संगठन स्तर पर शहर उत्तरी विधानसभा को और मजबूत करेगी।
बधाई देने वालों में कुंज बिहारी मिश्रा,डॉक्टर शैलेश पांडे, देवेश सिंह, सचिन जायसवाल, राजेश केसरवानी विजय श्रीवास्तव अजय सिंह, शिवेंद्र मिश्रा, अरूण पटेल, भरत निषाद, सुभाष वैश्य, आदि शामिल रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

