प्रयागराज 26 मार्च (आरएनएस )। पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण अभियान 2026 के अंतर्गत भाजपा प्रीतम नगर मंडल की कार्यशाला का आयोजन ट्रांसपोर्ट नगर में किया गया।
इस अवसर कार्यशाला में मुख्य वक्ता महापौर गणेश केसरवानी ने कार्यकर्ताओं को कहा कि भारतीय जनता पार्टी की वैचारिक अधिष्ठान भाजपा कार्यकर्ताओं को राष्ट्र के प्रति समर्पित हो कर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का विचार राष्ट्र की सांस्कृतिक विरासत को और मजबूत करना और गौरव बढाना है जिसके लिए आज करोड़ों भाजपा के कार्यकर्ता राष्ट्र प्रथम की भावना से कार्य कर रहा है।
इसके पूर्व क्षेत्रीय महामंत्री संतोष पटेल एवं भाजपा नेता ज्ञानेश्वर शुक्ला ने अपने विषय पर प्रकाश डाला। कार्यशाला की अध्यक्षता राधेश्याम तिवारी ने किया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष दिग्विजय सिंह, ज्ञानेश्वर शुक्ला, प्रेमनारायण केसरवानी, राजेश केसरवानी, राकेश जैन, गिरजेश मिश्रा, पार्षद दीपिका पटेल, सुनीता, अमरजीत सिंह, अनिल कुशवाहा, संजय कुशवाहा, सुनील केसरवानी एवं मंडल के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

