रायपुर ,26 मार्च,(आरएनएस)। राज्य सरकार ने पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी और आईजी ढ्ढक्कस् रतन लाल डांगी को निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई उनके आपत्तिजनक फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद की गई है। इस संबंध में गृह (पुलिस) विभाग, छत्तीसगढ़ शासन ने आधिकारिक आदेश जारी कर दिया है।
प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि रतन लाल डांगी ने अपने पद की गरिमा के अनुरूप आचरण नहीं किया। उन पर ऐसा व्यवहार करने के आरोप लगे हैं जो न केवल नैतिकता के खिलाफ है, बल्कि सेवा नियमों का भी उल्लंघन करता है।
इसके अलावा, उन पर पद के प्रभाव का दुरुपयोग करने और स्थापित सामाजिक मानकों की अनदेखी करने के गंभीर आरोप भी लगाए गए हैं। मामले को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने तत्काल प्रभाव से उन्हें निलंबित कर दिया है।
सरकार द्वारा इस मामले की विस्तृत जांच कराए जाने की संभावना है, ताकि तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जा सके
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

