बागेश्वर,26 मार्च (आरएनएस)। सड़क सुरक्षा अभियान के तहत कपकोट पुलिस ने जागरूकता रैली निकाली। वाहन चालकों को यातायात नियमों के बारे में बताया। गुरुवार को थाना कपकोट रैली शुरू हुई। जो कपकोट बाजार, तहसील रोड, बैंड बाजार, सरयू पुल, टैक्सी स्टैंड,भराड़ी बाजार होते हुए टैक्सी स्टैंड रैली पहुंची। यहां लोगों को सुरक्षित यातायात के बारे में बताया। ओवर लोडिंग, ओवर स्पीड व नशे में वाहन चलाना दुर्घटना का सबसे बड़ा कारण है। वाहन चलाते समय मोबाइल का प्रयोग नहीं करने की भी सलाह दी गई। इस मौके पर एएसआई जगत सिंह, लक्ष्मण सिंह,सुनीता बाल्मीकि आदि रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

