बागेश्वर,26 मार्च (आरएनएस)। जिलाधिकारी आकांक्षा कोंडे ने नक्षत्र वाटिका को भविष्य में आकर्षक, जनोपयोगी एवं पर्यटन स्थल के रूप में विकसित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने इसके समुचित विकास, सौंदर्यीकरण और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए नई कार्ययोजना तैयार करने पर जोर दिया। गुरुवार को जिलाधिकारी ने प्रभागीय वनाधिकारी आदित्य रत्ना के साथ बागेश्वर वन प्रभाग के अंतर्गत छतीना नर्सरी और नक्षत्र वाटिका का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

