हल्द्वानी,26 मार्च (आरएनएस)। चैत्र नवरात्रि के अवसर पर गुरुवार को मेयर गजराज बिष्ट ने पर्यावरण मित्रों की बेटियों का पूजन किया। नगर निगम परिसर में आयोजित कार्यक्रम में सफाई कर्मियों के परिवार से 208 कन्याओं को आमंत्रित कर विधि-विधान से पूजन किया गया। मेयर ने कहा कि नवरात्रि शक्ति के सम्मान और आदर का संदेश देता है। पर्यावरण मित्रों के परिवारों की कन्याओं का पूजन करना उनकी भूमिका को सम्मान देने के साथ ही समाज में समानता और समरसता का संदेश देना भी है। इस मौके पर पूर्व मेयर जोगेंद्रपाल सिंह रौतेला, मंडी परिषद अध्यक्ष डॉ. अनिल कपूर डब्बू, भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष कंचन उप्रेती, पार्षद तनुजा जोशी, प्रमोद पंत, बीना चौहान, अलका जीना, विजय लक्ष्मी चौहान, हिमांशु मिश्रा, चंपा नेगी, शांति भट्ट मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

