काशीपुर,26 मार्च (आरएनएस)। ग्राम अमियावाला में पेयजल मिशन के तहत बनी पानी की टंकी के वॉल चैंबर में हड्डियां डालने के मामले में पुलिस ने पूर्व प्रधान पति समेत सात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। ग्राम अमियावाला निवासी धर्म सिंह पुत्र किशन सिंह ने पुलिस को दी तहरीर दी। उनका आरोप है कि गांव में पेयजल मिशन के तहत बनी पानी की टंकी पर नियुक्त ऑपरेटर नाजिम अपने कुछ साथियों के साथ मांस खाने के बाद उसकी हड्डियां वॉल चैंबर में डाला थी। इससे लोगों की धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचा रहा है। नवरात्र के दौरान महिला व पुरुष व्रत पर थे। जल की समस्या होने पर जब नलकूप चलाने को कहा गया तो ऑपरेटर ने इसे चलाने से मना कर दिया। ग्रामीणों ने वॉल टैंक के पास जाकर देखा तो उसके अंदर मांस की जूठी प्लेटें और हड्डियां पाई गईं। कोतवाल राजेंद्र सिंह डांगी ने बताया कि तहरीर पर पूर्व प्रधान पति मौ. शाहनबाज हुसैन पुत्र मौ. तसलीम हुसैन, नाजिम हुसैन, मौ. नावेद, जुनैद पुत्र मौ. जमाल, कासिम पुत्र अलीजान, मौ. रिजवान पुत्र जुम्मा और अफजाल पुत्र अबरार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

