सिरसा 27 मार्च (आरएनएस)। आज राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बप्पा के प्रांगण में प्रवेश उत्सव अभियान का भव्य शुभारंभ किया गया। इस अभियान का नेतृत्व विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल श्री प्रकाश सिंह के मार्गदर्शन एवं दिशा-निर्देशों में किया गया।इस अवसर पर श्री प्रकाश सिंह ने अपने प्रेरणादायक संबोधन में कहा कि सरकारी विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, आधुनिक सुविधाएँ एवं विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ प्रत्येक बच्चे तक पहुँचाना हम सभी का दायित्व है। उन्होंने सभी अध्यापकों को अधिक से अधिक नामांकन सुनिश्चित करने के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।प्रवेश उत्सव के अंतर्गत विद्यालय के समस्त शिक्षकगणों द्वारा घर-घर जाकर संपर्क अभियान (डोर-टू-डोर) प्रारंभ किया गया, ताकि जन-जन तक सरकारी योजनाओं एवं शिक्षा के महत्व का संदेश पहुँचाया जा सके। इस अभियान के तहत विभिन्न टीमों का गठन किया गया, जो आसपास के क्षेत्रों में जाकर अभिभावकों को जागरूक करेंगी और बच्चों को विद्यालय में प्रवेश दिलाने के लिए प्रेरित करेंगी।इस अवसर पर विद्यालय द्वारा एक जागरूकता रैली भी निकाली गई, जिसमें सभी अध्यापकगण—गौरव, टीना, दलजीत सिंह, देशराज, प्रिंस छाबड़ा, विनीत बजाज, संदीप मेहरा, प्रदीप कुमार, रोहतास कुमार, सुखविंदर सिंह, सुरेंद्र शास्त्री, सुनीता कोहली, रितु , भूपेंद्र सिंह, रोहित कुमार, सुनील खुराना, सिकंदर सिंह, सरोज रानी, सुरेंद्द् सुखदेव सपना आदि—ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।कार्यक्रम के दौरान श्री नरेश कुमार ग्रोवर द्वारा भी एक प्रभावशाली संदेश के माध्यम से समाज को सरकारी विद्यालयों में उपलब्ध उत्कृष्ट शिक्षा एवं संस्कारों के प्रति जागरूक किया गया। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों का नामांकन नजदीकी सरकारी विद्यालयों में अवश्य कराएँ।अंत में विद्यालय परिवार ने यह संकल्प लिया कि हर घर से हर बच्चा, स्कूल तक पहुँचे और शिक्षा के इस महाअभियान को सफल बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जाएंगे
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

