देवलपुर गांव में चलाया जागरूकता अभियान
कुड़वार/सुल्तानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। महिलाओं को सरकार द्वारा चलाई जा रही आपातकालीन सेवाओं की जानकारी के लिए स्थानीय थाने के पुलिस कर्मियों ने जागरूकता अभियान चलाया। अभियान के तहत महिलाओं को शासन द्वारा चलाई जा रही सेवाओं की जानकारी दी।
शुक्रवार को उपनिरीक्षक नवरंग सोनकर के साथ महिला व पुरुष आरक्षियों की टीम ने स्थानीय थाना क्षेत्र के देवलपुर गांव में मिशन शक्ति के तहत जागरूकता अभियान चलाया। महिलाओं व बालिकाओं को मिशन शक्ति टीम व एंटी रोमियो स्क्वायड द्वारा महिला हेल्पलाइन नंबरों 1090 (वूमन पावर लाइन, 181 महिला हेल्पलाइन, 112 आपातकालीन सेवा व साइबर अपराध 1930 के बारे में जानकारी दी गई। जागरूक करते हुए जानकारी दी गई कि इन नंबरों पर आवश्यकता पडऩे पर मदद ली जा सकती है।शिकायत पर तुरंत कार्यवाही की जाती है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

