कुड़वार कस्बे में हुए गोलीकांड से जुड़ा मामला
कुड़वार/सुल्तानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। बुधवार को सरे शाम गोली मारकर हत्या किए जाने के मामले में नामजद दो आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय भेजा। जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
मामला स्थानीय थाना क्षेत्र के कस्बे से जुड़ा है।जहां हलियापुर सुल्तानपुर मार्ग के किनारे इंडेन गैस एजेंसी के बगल खड़े माता प्रसाद पांडेय (55) पुत्र वसिष्ठ पांडेय निवासी पूरे बेनी माधव नरवापार को गोली मार दी गई थी। जिन्हें जिला अस्पताल के चिकित्सक ने मृत घोषित किया था।मृतक के बेटे अवनीश पाण्डेय की तहरीर पर पुलिस ने तीन नामजद सहित अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। गुरुवार को पुलिस ने नामजद आरोपी रमेश मौर्य पुत्र तुलसीराम मौर्य व अनुराग मौर्य पुत्र रमेश मौर्य निवासी गण रूपापुर थाना कुड़वार को फिरोजपुर कला जाने वाले रास्ते से रात्रि में गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी टीम में थानाध्यक्ष तरुण पटेल,उपनिरीक्षक दिनेश यादव, अम्बरीष पाठक, दीवान राम कुमार यादव, आरक्षी सुधाकर शर्मा, अभिषेक प्रताप आदि शामिल रहे।थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

