सुलतानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के इस दावे ने उत्तर प्रदेश की राजनीतिक गलियारों में चर्चा का तापमान और बढ़ा दिया है। सुल्तानपुर से समाजवादी अधिवक्ता सभा उत्तर प्रदेश के सचिव अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट वरिष्ठ कार्यकारिणी सदस्य, बार एसोसिएशन सुल्तानपुर ने कहा कि सत्ता पक्ष ने गरीब, मजलूम, पिछड़े, वंचित, अगड़े, महिलाओं समेत पूरे समाज को लाइन में खड़ा कर दिया है।
चाहे बात गैस सिलेंडर की हो, पेट्रोल-डीजल की, खाद-बीज की, या फिर कोरोना काल, नोटबंदी और एसआईआर जैसे फैसलों की केंद्र और प्रदेश की सरकारों ने आजादी के बाद पहली बार जनता को इतनी लंबी-लंबी लाइनों में खड़ा किया है। अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने भविष्यवाणी की कि 2027 में लोकसभा चुनाव की तरह चैंकाने वाला परिणाम सामने आएगा। 2012 की तरह नए चेहरे को तरजीह मिलेगी और समाजवादी पार्टी पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेगी। उन्होंने जोर देकर कहा कि सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव के सिपाही दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। गांव से लेकर सड़क तक संघर्ष जारी है। धरना-प्रदर्शन, ज्ञापन देने का सिलसिला लगातार चल रहा है। सपा के युवा संगठन के जिलाध्यक्ष शहजाद अहमद, शिव मंगल तिवारी, भजन यादव और यूथ ब्रिगेड के प्रदेश सचिव अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट स्वयं कंधे से कंधा मिलाकर इस संघर्ष में जुटे हुए हैं। जिले के सपा मुखिया रघुवीर यादव के मजबूत नेतृत्व में समाजवादी पार्टी अबकी बार 2012 का इतिहास दोहराने जा रही है। जनता सत्ता पक्ष को पूरी तरह बेनकाब करेगी। गैस, पेट्रोल, डीजल और राशन की लाइनों की त्रासदी के साथ-साथ नोटबंदी, कोरोना और एसआईआर का बदला जनता 2027 में अखिलेश यादव को मुख्यमंत्री बनाकर लेगी। अशोक सिंह बिसेन एडवोकेट ने साफ कहा सत्ता पक्ष को जनता अब जवाब देने वाली है। 2012 के फॉर्मूले पर नए चेहरे के रूप में समाजवादी पार्टी पूरे प्रदेश में जीत का नया कीर्तिमान रचेगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

