राम भक्तों का सैलाब उमड़ा जय श्री राम के नारों से गूंजा नगर
चांदा /सुलतानपुर 27 मार्च (आरएनएस)। चांदा कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत कोइरीपुर में आज रामनवमी के पावन अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। हिंदू संगठनों की अगुवाई में निकाली गई यह शोभा यात्रा हनुमान मंदिर से शुरू हुई जिसमें सैकड़ो श्रद्धालु और बजरंग सेवा के कार्यकर्ता शामिल हुए जिससे पूरा नगर भक्ति और उत्साह के रंग में सराबोर हो गया।
शोभा यात्रा नगर के विभिन्न स्थानों से गुजरी शोभा यात्रा में भजनों के साथ जयकारा लगाते हुए शामिल हुए,इस शोभा यात्रा में हाथी घोड़े आदि शामिल रहें। जुलूस में जय श्री राम का नाम जपते भक्तगण थिरकते हुए नजर आये। जय श्री राम के नारे लगा रहे थे। सैकड़ो की संख्या में उमड़े जन सैलाब से जय श्री राम का उद्धोष करते हुए पूरे नगर को राममय कर दिया। यह शोभा यात्रा शोभायात्रा वृन्दावनेश्वर हनुमान मंदिर से आचार्य रामटहल जी के साथ भगवान रामजी की बालगोपाल रूपी मूर्ति को रथ पर विराजमान कर हाथी घोडे के साथ कोइरीपुर चैक होते हुए माँ जालपा मंदिर, शनि मंदिर सिहौली, रामजानकी मंदिर छोटा शिवाला , हनुमान मंदिर दूबे वाली हनुमाननगर होते हुए पुन: वृन्दावनेश्वर हनुमान मंदिर पर समाप्त हुई। भ्रमण करती रही यात्रा में सबसे आगे हाथी जो आकर्षण का मुख्य केंद्र रहे। इस भव्य शोभा यात्रा को लेकर प्रशासन भी सक्रिय रहा।इस रामनवमी के भव्य शोभा यात्रा में सुरक्षा को मद्देनजऱ रखते हुए चांदा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत गणमान्य नागरिक व क्षेत्राधिकारी ऋतिक कपूर, चांदा थाना प्रभारी मुव तनवीर खाँ, कोतवाल अमित कुमार मिश्रा, कोइरीपुर चैकी इंचार्ज सुशील कुमार द्विवेदी पुलिस बल के साथ मुस्तैब रहें।
यात्रा में चेयरमैन प्रतिनिधि क़ासिम राइन, पूर्व चेयरमैन सुधीर साहूजी, सभासद प्रतिनिधि कुलदीप अग्रहरी, सुनील बरनवाल, अनुभव बरनवाल,जगन्नाथ अग्रहरि , सौरभ साहू, राजेश मिश्र,सभासद रामशिरोमनि आदि लोग शामिल हुए। पुलिस प्रशासन की देखरेख में ही पूरी शोभायात्रा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

