कुशीनगर, 27 मार्च (आरएनएस)। जनपद के कसया नगर स्थित श्रीरामजानकी मंदिर मठ में श्रीराम जन्मोत्सव, श्रीराम नवमी का पर्व अत्यंत श्रद्धा, भक्ति और उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरा वातावरण जय श्रीराम के उद्घोष से गुंजायमान हो उठा। प्रात:काल मंदिर के महंत त्रिभुवन शरण दास एवं पुजारी देव नारायण शरण द्वारा वैदिक विधि-विधान से भगवान श्रीराम, माता जानकी एवं श्रीराम दरबार का विधिवत पूजन, अर्चन व आरती संपन्न कराई गई। इस दौरान श्रद्धालुओं ने पूरे श्रद्धाभाव से पूजा-अर्चना में भाग लेकर प्रभु से सुख-समृद्धि की कामना की। पूजन के उपरांत सिया शरण पांडेय, सुभाष दुबे एवं इंद्रासन प्रसाद संतजी के नेतृत्व में भव्य भजन-कीर्तन का आयोजन किया गया। भक्ति गीतों और रामधुन से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो गया। जिसमें श्रद्धालु झूम उठे और भाव-विभोर होकर प्रभु का गुणगान करते रहे। ठीक दोपहर 12 बजे भगवान श्रीराम के जन्मोत्सव का मुख्य कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान विशेष पूजा-अर्चना के साथ महा आरती की गई। जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। आरती के समय मंदिर परिसर का दृश्य अत्यंत दिव्य और मनमोहक था। कार्यक्रम के पश्चात श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरित किया गया। इस अवसर पर मंदिर को फूलों, रंग-बिरंगी लाइटों एवं आकर्षक सजावट से सुसज्जित किया गया, जो श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बना रहा। समूचा कार्यक्रम भक्तिभाव, अनुशासन और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। जिसने क्षेत्र में धार्मिक एवं सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। आयोजन में डॉ. हरिओम मिश्र, इंद्र कुमार मिश्र, मिथिलेश सिंह, सुरेश प्रसाद गुप्त, सुरेश तिवारी, राम दयाल पटेल, अवधेश पांडेय, दिनेश तिवारी, रमाशंकर कुशवाहा, अनमोल तिवारी, गुड्डी मद्देशिया, प्रदीप अग्रहरी, शिव अवतार सिंह, राघवेंद्र तिवारी, गंगोत्री देवी, सीता देवी, राजेश वर्मा, अरविन्द कुमार उपाध्याय, राजू वर्मा, रामजी गुप्ता, डॉ. चंद्रभूषण सिंह, दिवाकर राव, विजय चौरसिया, विनोद कुमार, हरिशंकर मद्धेशिया, पारस मद्देशिया, जय प्रकाश मद्धेशिया, किरन जायसवाल, पंक्षी, निर्मला सिंह, बृज देवी, सुभावती मद्धेशिया, सुभावती चौरसिया, फूलमती चौरसिया सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग एवं भारी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

