जौनपुर 27 मार्च (आरएनएस)। सरपतहां थाना क्षेत्र के ऊंचगांव में संदिग्ध परिस्थितियों में एक विवाहिता की मौत हो गयी है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया । परिजनों के अनुसार 25 वर्षीया मनीषा पत्नी प्रदीप को दौरे की बीमारी थी। गुरुवार रात अचानक उसकी तबीयत बिगड़ गई। पहले स्थानीय चिकित्सक के यहां उपचार कराया गया लेकिन राहत न मिलने पर परिजन उसे बदलापुर अस्पताल ले गये जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतका का मायका सुलतानपुर जनपद के कादीपुर थाना क्षेत्र स्थित पड़ेला गांव में है। घटना की सूचना मिलने पर मायके पक्ष ने पुलिस को अवगत कराया। मौके पर पहुंचीे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

