धूम धाम से मनाया गया भगवान श्री राम जन्मोत्सव भक्तों ने गाया ब़धैया अवध में जन्मे रघुरैया
प्रयागराज 27 मार्च (आरएनएस)। मां कल्याणी देवी मंदिर धाम में चल रहे नवरात्रि महोत्सव के नवमी दिवस पर प्रात:काल 5 बजे महामंत्री पंडित श्याम जी पाठक ने विधि विधान पूर्वक मां कल्याणी जी का मंगला आरती कर माता सिद्ध दात्री का आह्वान किया। मां का दर्शन पूजन करने के लिए मंदिर प्रांगण में भक्तों की भारी भीड़ की कतार लगी रही।
शाम 6 बजे मां कल्याणी देवी का श्रृंगार दर्शन का पट भक्तों के लिए खोला गया। मां कल्याणी स्वर्ण आभूषणों से सुसज्जित चतुर्भुजी स्वरुप में हाथों में शंख चक्र गदा और पद्म धारण कर माता सिद्ध दात्री के स्वरूप में भक्तों को दर्शन दिया। मां के अलौकिक रूप का श्रृंगार दर्शन प्राप्त कर भक्तगणों ने जोरदार जयकारा लगाया। शाम 7 बजे मां कि महाआरती और मध्य रात्रि 12: 30 शयन आरती अध्यक्ष पंडित सुशील कुमार पाठक के द्वारा विधिवत किया गया
इसके अतिरिक्त दोपहर 12 बजे मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया और कुंवारी कन्याओं का पूजन भोजन के पश्चात दुर्गा सप्तशती पाठ, एवं शतचंडी महायज्ञ की पूर्णाहुति संपन्न हुई। साथ ही भंडारे का आयोजन किया गया।
मेले के प्रबंधन अध्यक्ष सुशील कुमार पाठक महामंत्री श्याम जी पाठक संयोजक अनिल पाठक, यज्ञाचार्य संतोषांनंद महाराज, दिलीप पाठक, सुधीर सैकड़ो स्वयं सेवक एवं पुलिस के जवान तैनात रहे।
इस अवसर मां कल्याणी देवी मंदिर धाम के अंतर्गत श्री नवसंवत्सर मानस समिति के द्वारा आयोजित श्री राम कथा के
अंतिम दिवस पर भक्तों को कथा का रसपान कराते हुए कथा व्यास डा अनिरुद्ध जी महाराज ने उत्तर कांड में वर्णित राम राज्याभिषेक का वर्णन किया।
कथा का संचालन प्रवक्ता ओंकार नाथ त्रिपाठी ने किया। इस अवसर कुमार नारायण पंडित कृष्ण कुमार पाठक, महामंत्री सुबोध खन्ना, पूर्व पार्षद विजय वैश्य,शिवबाबू त्रिपाठी,राजेश केसरवानी, मनोज टंडन, कुंवर जी टंडन, राजू यादव सहित सैकड़ों भक्तों ने आरती किया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

