जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में पुरा छात्रा सम्मेलन 2025-26 का आयोजन
प्रयागराज 27 मार्च (आरएनएस)। आज जगत तारन गल्र्स डिग्री कॉलेज में पुरा छात्रा सम्मेलन 2025-26 का आयोजन किया गया। आयोजन का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य एवं एल्युमिनाई एसोशिएशन की प्रेसिडेंट प्रोफेसर आशिमा घोष के स्वागत वक्तव्य से हुआ।
अपने स्वागत वक्तव्य में उन्होंने पुरा छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा की महाविद्यालय की पहचान उसके छात्रों से होती है और आज आप लोगों को देखकर मुझको महसूस हो रहा है कि हमारी भी एक बड़ी पहचान है। कार्यक्रम में एल्युमिनाई असोसिएशन के कोषाध्यक्ष शंकर चटर्जी भी उपस्थित थे। उन्होंने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि किसी भी संस्थान के लिए उसके पुरा छात्र बहुत ही महत्वपूर्ण होते हैं। आपसे ही असल में हम बन रहे होते हैं।
कार्यक्रम में महाविद्यालय की पुराछात्रा एवं महिला सेवा सदन की आचार्य प्रोफेसर रूबी वर्मा एवं ईश्वर शरण गल्र्स डिग्री कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर डॉ प्रियंका सिंह भी उपस्थित रहीं। इसके अतिरिक्त महाविद्यालय के अलग-अलग बैच की अनेक छात्राएं कार्यक्रम में की शोभा बढ़ा रही थीं। अनेक पुरा छात्राओं ने गीत, संगीत, कविता आदि सुन कर कार्यक्रम को और भी आकर्षक बना दिया।
कार्यक्रम का संचालन पुरा छात्र समिति की प्रेसिडेंट डॉ विजय लक्ष्मी ने किया।अपने संबोधन में उन्होंने अल्युमिनियाई एसोशिएशन के रजिस्टर्ड होने की बधाई दी। डॉ नम्रता देव ने कार्यक्रम के अंत में अपने मधुर कंठ से सभी पुरा छात्राओं का मन मोह लिया। इस अवसर पर कार्यक्रम में डॉ.ऐश्वर्या सिंह, डॉ.शालिनी सिंह, डॉ अजिता ओझा,डॉ फातिमा नूरी, डॉ. निर्मला गुप्ता, डॉ.काजल देव, डॉ.अनुज कुमार वर्मा डॉ माधुरी राठौर एवं डॉ.सुकृति मिश्रा उपस्थित रहे।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

