भोपाल ,27 मार्च,(आरएनएस)। सड़क दुर्घटना में 10 लोगों की मृत्यु के बाद शुक्रवार को मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव छिंदवाड़ा पहुंचे। जहां उन्होंने सिमरिया के ग्राम करेर में एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने परिजनों से मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी और ढांढस बंधाया।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा में गुरुवार को हुए दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल दहला दिया। 10 लोगों की मौत की जानकारी जिस किसी को भी मिली, वह स्तब्ध हो गया। इस घटना में सिमरिया के करेरा के एक ही परिवार के 5 लोगों की जान गई है जिसके बाद एक साथ घर से 5 अर्थियां उठता देखने के बाद हर किसी के आंसू छलक पड़े।
सीएम ने परिवार के बच्चों को अच्छी शिक्षा उपलब्ध करवाने की जिम्मेदारी ली। सीएम ने कहा कि तुम्हें पढ़ाने की चिंता हम करेंगे। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव मृतकों के मुलाकात करने के बाद जिला अस्पताल पहुंचे, जहां भर्ती घायलों से मिले और उनका हालचाल जाना।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

