कौशांबी ,27 मार्च,(आरएनएस)। कानपुर-प्रयागराज हाईवे पर डोरमा पेट्रोल पंप के समीप सड़क किनारे खड़े ट्राला में सैनी की तरफ से जा रही पिकअप अनियंत्रित होकर पीछे से टकरा गई। हादसे में पिकअप के परखचे उड़े गए। पिकअप में सवार रहे महिलाओं, बच्चों समेत 25 लोगों में सात की इलाज के लिए जाते वक्त मौत हो गई।
वाहन सवार प्रयागराज के संगम से मुंडन कराकर घर जा रहे थे। सैनी क्षेत्र केडोरमा हाईवे के समीपखड़े ट्राला से भिड़ी थी पिकअप। चार महिला व तीन बच्चों के मौत की पुष्टि हुई है। वहीं दो दर्जन से ज्यादा घायलों का सीएससी सिराथू और जिला अस्पताल में इलाज कराया जा रहा है।
घायलों को लाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने चार एंबुलेंस लगाई है। अस्पताल में इमरजेंसी स्टाफ के अलावा खुद सीएमओ मौजूद हैं, घायलों का हाल ले रहे हैं। जिला अस्पताल में भी सीएमएस की अगुवाई में घायलों का इलाज कराया जा रहा है।
फतेहपुर जिले के जाफरगंज थाना क्षेत्र कोरावल गांव निवासी पंकज सिंह के बेटे का आज रामनवमी के पर्व पर मुंडन था। इसके लिएने परिवार के अलावा रिश्तेदार वाहन से प्रयागराज गए थे। पंकज सिंह के खुद का लोडर था, जिसमें करीब 35 लोग सवार थे।
बताया जा रहा है कि पिकअप सवार सभी लोग फतेहपुर जिले के मलवा क्षेत्र के बड़ोखर गांव निवासी हैं। वह लोग पिकअप बुक करके शुक्रवार की सुबह रामनवमी के अवसर पर कड़ा धाम स्थित मां शीतला का दर्शन करने आए थे।
लौटते समय शुक्रवार दोपहर करीब पौने चार बजे हादसा हुआ। सड़क पर घायलों की चीत्कार मची रही। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से चार एंबुलेंस लगाई गईं थी। दुर्घटना की वजह से हाईवे पर रास्ता जाम रहा
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

