अक्षय कुमार और निर्देशक प्रियदर्शन की हॉरर-कॉमेडी भूल भुलैया (2007) एक सफल लोकप्रिय फिल्म थी। इसी शैली में अभिनेता दोबारा धमाकेदार वापसी कर रहे हैं। उनकी आगामी फिल्म भूत बंगला 10 अप्रैल, 2026 को रिलीज होगी और इसका निर्देशन भी प्रियदर्शन ने किया है। कुछ दिन पहले इसका आधिकारिक टीजर सामने आया था, जिसे लोगों ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। अब जब फिल्म की रिलीज करीब है, तो आइए जानते हैं कि इसका ट्रेलर कब तक जारी किया जाएगा।
रिपोर्ट के अनुसार, भूत बंगला की रिलीज में अब ज्यादा समय नहीं है। इसलिए फिल्म का ट्रेलर 30 मार्च को जारी कर दिया जाएगा। हालांकि, निर्माताओं की ओर से ट्रेलर रिलीज को लेकर अभी तक आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। हाल ही में, फिल्म का गाना तू ही दिसदा जारी हुआ था जिसमें अक्षय के साथ, वामिका गब्बी का रोमांटिक अंदाज देखने को मिला था। एक अन्य गाना रामजी आके भला करेंगे भी जारी हुआ था।
भूत बंगला को बिना किसी वाद-विवाद के सेंसर बोर्ड द्वारा पास कर दिया गया है। फिल्म को यूए 16+ रेटिंग के साथ प्रमाणित किया गया है, जिसका मतलब है कि 16 से कम उम्र के बच्चों को माता-पिता के मार्गदर्शन में फिल्म देखना योग्य होगा। फिल्म ऐसे वक्त में आ रही है जब रणवीर सिंह की धुरंधर 2 का दबदबा बरकरार है। हालांकि अक्षय इसके बिल्कुल नहीं घबरा रहे हैं। उनके मुताबिक भूत बंगला मजेदार पारिवारिक फिल्म है।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

