रायपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। डॉ. अशोक कुमार पांडा ने 30 अप्रैल 2025 को स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के निदेशक (वित्त) का पदभार ग्रहण कर लिया है। उनके इस नियुक्ति को कंपनी के वित्तीय प्रबंधन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।
डॉ. पांडा ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1992 में SAIL में मैनेजमेंट ट्रेनी के रूप में की थी। इसके बाद उन्होंने कंपनी के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में कई अहम जिम्मेदारियां संभालीं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने वित्तीय लेखांकन, लागत प्रबंधन, बजट निर्माण, कराधान, ट्रेजरी संचालन और रणनीतिक योजना जैसे क्षेत्रों में विशेषज्ञता हासिल की है। अपने कार्यकाल में उन्होंने स््रढ्ढरु की वित्तीय स्थिति को सुदृढ़ करने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने ऋण कम करने, लागत नियंत्रण, रेल मूल्य निर्धारण रणनीति, संपत्ति बिक्री नीति और कर अनुकूलन जैसी कई महत्वपूर्ण पहलों का सफल नेतृत्व किया। साथ ही, उन्होंने ई-इनवॉइसिंग और डिजिटल प्रक्रियाओं को लागू कर कंपनी में पारदर्शिता और कार्यकुशलता बढ़ाने में भी योगदान दिया। कॉर्पोरेट जिम्मेदारियों के अलावा, डॉ. पांडा ने स््रढ्ढरु के विभिन्न संयुक्त उपक्रमों और सहायक कंपनियों में नामित निदेशक के रूप में भी अपनी सेवाएं दी हैं। इसके जरिए उन्होंने कंपनी के वित्तीय प्रशासन को और मजबूत बनाया है। वित्त के अलावा उन्होंने खनन, प्लांट संचालन और परियोजना प्रबंधन जैसे क्षेत्रों में भी सक्रिय भूमिका निभाई है। उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए उन्हें ‘जवाहर पुरस्कार 2012Ó से सम्मानित किया जा चुका है। साथ ही, वे ‘चेयरमैन ट्रॉफीÓ में उपविजेता भी रह चुके हैं, जो उनके नेतृत्व कौशल का प्रमाण है। कंपनी के विशेषज्ञों का मानना है कि डॉ. पांडा का अनुभव और रणनीतिक सोच SAIL को भविष्य में अधिक प्रतिस्पर्धी और लाभकारी बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

