कबीरधाम, 28 मार्च (आरएनएस)। जिला कबीरधाम में पुलिस ने पीकअप वाहन चोरी के मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही चोरी गई वाहन भी बरामद कर ली गई है।
मामला 25 मार्च 2026 की रात का है, जब प्रार्थी ने अपनी पीकअप (क्रमांक ष्टत्र07ष्ट्र2263) को बिडोरा स्थित पेट्रोल पंप के पास खड़ी की थी। अगली सुबह वाहन गायब मिला, जिसके बाद थाना लोहारा में शिकायत दर्ज कराई गई। वाहन की कीमत करीब 1.50 लाख रुपये बताई गई।
शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया, आसपास के क्षेत्रों में पूछताछ की और सीसीटीवी फुटेज खंगाले।
लगातार प्रयासों के बाद पुलिस को सफलता मिली और बानो जंगल क्षेत्र से चोरी की गई पीकअप बरामद की गई। इस मामले में भूपेन्द्र मण्डावी (35 वर्ष), निवासी बिडोरा, को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के पास से वाहन के साथ घटना में उपयोग की गई डुप्लीकेट चाबी भी जब्त की गई है।
पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। इस पूरी कार्रवाई में थाना लोहारा पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
कबीरधाम पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहनों को सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि अपराधों पर अंकुश लगाया जा सके।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

