रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। आरओजी डिग्री कॉलेज के एनएसएस शिविर में योगाभ्यास के बाद लव्वा गांव में बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ को लेकर रैली निकाली गई। छात्राओं ने कन्या भ्रूण हत्या, बालिकाओं की शिक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया। रैली से लोगों को बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ की जानकारी दी गई। कार्यक्रम अधिकारी आशा सैनी, हिमांशी राठी, सुदीक्षा चौधरी, राशि शर्मा, डॉ शबनम, मुरली मनोहर भट्ट आदि मौजूद रहे।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

