रूड़की, 28 मार्च (आरएनएस)। कन्हैया लाल पॉलीटेक्निक के एनएसएस के विशेष शिविर के चौथे दिन का आगाज ऊर्जा और उत्साह के साथ हुआ। शनिवार की गतिविधियों ने स्वयंसेवकों को न केवल शारीरिक रूप से स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया, बल्कि समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का भी बोध कराया। आईडीएम हॉस्टल में आयोजित शिविर के दौरान मुख्य अतिथि डॉ. अजय भार्गव ने सेवा के दायरे को विस्तार देते हुए कहा कि एनएसएस का उद्देश्य केवल स्वच्छता तक सीमित नहीं होना चाहिए। उन्होंने स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता, विशेषकर हृदय घात के समय दी जाने वाली फस्र्ट एड और सीपीआर ट्रेनिंग की आवश्यकता बताई। इधर, दिन की शुरुआत योग सत्र से हुई। जिसमें योग प्रशिक्षक सुरेश त्यागी ने स्वयंसेवकों को विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया। बौद्धिक सत्र में रोटरी क्लब के पदाधिकारियों ने शिरकत की। एलाइट प्रेसिडेंट रोटेरियन दीप्ति करमाकर ने रोटरी और एनएसएस के साझा उद्देश्यों पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि एक सच्चा नेता बदलाव का इंतजार नहीं करता, बल्कि खुद बदलाव लाता है। वहीं, प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर रमा गुप्ता ने युवाओं को ‘स्वÓ से ऊपर उठकर समाज के लिए कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने एनएसएस के मूल मंत्र मैं नहीं, परंतु आप को जीवन में उतारने और राष्ट्र निर्माण में शिक्षित युवाओं की भागीदारी पर जोर दिया। रोटेरियन प्रीति अग्रवाल ने डिजिटल युग में युवाओं की भूमिका और इसके महत्वपूर्ण पहलुओं पर अपनी बात रखी। सत्र के अंत में सभी स्वयंसेवकों को रोटरी यूथ लीडरशिप प्रोग्राम के प्रमाणपत्र वितरित किए गए। इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी मनोज सैनी, कपिल मोहन त्यागी, रमन पाल, कुलदीप त्यागी, उदित, अनुपमा, एलिसा, जाह्नवी आदि मौजूद रहे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

