सुल्तानपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। लिटिल फ्लावर्स सीनियर सेकेंडरी स्कूल, ओमनगर सुल्तानपुर में वार्षिक उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास और भव्यता के साथ आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. एस. पी. सिंह रहे। कार्यक्रम में विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण, अभिभावक एवं छात्र-छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। छात्र-छात्राओं ने शिक्षा पर आधारित विभिन्न रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिन्होंने सभी का मन मोह लिया और दर्शकों से खूब सराहना प्राप्त की। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य शिवशंकर मिश्र ने अपने संबोधन में कहा कि “शिक्षा को बोझ न समझें, शिक्षा ही मनुष्य का तीसरा नेत्र है।” उनके इस संदेश ने विद्यार्थियों को प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न पुरस्कार भी वितरित किए गए। बेस्ट मदर अवार्ड सरिता जायसवाल एवं प्रांशु माथुर को प्रदान किया गया, जबकि बेस्ट फादर अवार्ड अनलेश विक्रम राव एवं मोहम्मद तबीब आलम को मिला। बेस्ट टीचर का सम्मान महिमा अग्रहरि को दिया गया। शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए विभिन्न कक्षाओं के विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। कक्षा पीजी में अमृतांश पटेल, जूनियर केजी में विवांक तिवारी, एसकेजी में आरवी पटेल, कक्षा एक में काव्या माथुर, कक्षा दो में सात्विक पाण्डेय, कक्षा तीन में आकृति यादव, कक्षा चार में मृदुला, कक्षा पांच में इकरा अरशद, कक्षा छह में आदित्य मिश्रा, कक्षा सात में नव्या सिंह, कक्षा आठ में विनायक त्रिपाठी, कक्षा नौ में बुशरा अरशद तथा कक्षा 11वीं में अरहमा अली ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का आभार व्यक्त किया। यह वार्षिक उत्सव सभी के लिए एक यादगार प्रेरणादायक एवं ऐतिहासिक आयोजन साबित हुआ।
0
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

