चांदा/सुलतानपुर, 28 मार्च (आरएनएस)। चांदा थाना परिसर में आयोजित थाना समाधान दिवस में प्रशासनिक सक्रियता और जनसुनवाई का प्रभावी स्वरूप देखने को मिला। कार्यक्रम की अध्यक्षता कोतवाली प्रभारी अमित कुमार मिश्रा ने की, जिनके नेतृत्व में फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुना जा रहा है तथा संबंधित अधिकारियों को त्वरित व निष्पक्ष निस्तारण के निर्देश दिए गए।समाधान दिवस में पुलिस एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों की संयुक्त उपस्थिति रही। इस दौरान क्राइम इंस्पेक्टर तनवीर खां, कानूनगो एवं हल्का लेखपाल मौके पर मौजूद है।अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि जनसमस्याओं के निराकरण में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ही उपस्थित लोगों को आश्वस्त किया गया कि उनकी शिकायतों का पारदर्शी, समयबद्ध और न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जा रहा है थाना समाधान दिवस के आयोजन से क्षेत्रीय लोगों में विश्वास बढ़ा है और प्रशासन के प्रति सकारात्मक संदेश जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

