देहरादून, 28 मार्च (आरएनएस)। मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के चुनाव में निर्वाचित पदाधिकारियों ने मतदान में सक्रिय भागीदारी करने के लिए व्यापारियों का आभार व्यक्त किया। टिहरी बस स्टैंड से गांधी चौक तक आतिशबाजी व ढोल नगाड़ों के साथ धन्यवाद रैली निकाली।मसूरी ट्रेडर्स एंड वेलफेयर एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल लगातार नवीं बार अध्यक्ष चुने गए। धन्यवाद रैली में एसोसिएशन के अध्यक्ष रजत अग्रवाल महामंत्री जगजीत कुकरेजा, कोषाध्यक्ष नागेद्र उनियाल, उपाध्यक्ष अतुल अग्रवाल, सहसचिव सलीम अहमद सहित सहयोगियों ने हर दुकान पर जाकर दुकानदारों का आभार व्यक्त किया। अध्यक्ष रजत अग्रवाल ने सभी व्यापारियों का मतदान में प्रतिभाग करने के लिए धन्यवाद किया।उन्होंने कहा कि वे पिछले सत्रह साल से व्यापारियों की अध्यक्ष रहते सेवा कर रहे हैं व उनके हर दुखसुख में शामिल होने के साथ ही उनके हितों के लिए सघर्ष करते रहे हैं। उन्होंने इस मौके पर विश्वास दिलाया कि वे उनकी उम्मीदों पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। व्यापार संघ में कभी राजनीति नहीं करने दी जायेगी। इस मौके पर पांचवी बार महामंत्री चुने गये जगजीत कुकरेजा ने सभी को साथ लेकर व्यापारियों के हित में कार्य करेंगे।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

