लखनऊ, 28 मार्च (आरएनएस)। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा हमला करते हुए कहा है कि प्रदेश में फर्जीवाड़ा और भ्रष्टाचार का रिकॉर्ड बनाया जा रहा है। जनता को झूठे सपने दिखाकर छला जा रहा है और बजट के पैसे का दुरुपयोग हो रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि इस सरकार में हर विभाग और हर कार्य में भारी भ्रष्टाचार व्याप्त है।अखिलेश यादव ने कहा कि जल जीवन मिशन हो या लोक निर्माण विभाग के कार्य, हर जगह कमीशनखोरी हो रही है और भाजपा की डबल इंजन सरकार प्रदेश में लूट मचा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकारी धन का बंदरबांट किया जा रहा है और आम जनता इससे त्रस्त है।उन्होंने भाजपा को भूमाफिया पार्टी बताते हुए कहा कि किसानों की जमीन का सही मुआवजा नहीं दिया जा रहा है। किसानों की जमीनों का अधिग्रहण कर उन्हें चहेते उद्योगपतियों को सौंपा जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा किसानों को धोखा दे रही है और यह सरकार किसान विरोधी तथा पूंजीपतियों की समर्थक है। अयोध्या, वाराणसी और नोएडा सहित कई स्थानों पर किसानों की जमीनें छीनी जा रही हैं और प्रदेश में वास्तविक विकास शून्य है।अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा सरकार फर्जी एमओयू कर जनता को गुमराह कर रही है। यदि इस सरकार में हुए सभी एमओयू की जांच कराई जाए तो भाजपा का झूठ जनता के सामने आ जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रदेश की जनता भाजपा सरकार के भ्रष्टाचार और लूट से परेशान हो चुकी है और वर्ष 2027 में जनता भाजपा को हटाकर भ्रष्टाचार का अंत करेगी।उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा सरकार के पास झूठे वादों और दावों के सिवा कुछ नहीं है। सरकार के भ्रष्ट प्रबंधन के कारण प्रदेश के छह नए एयरपोर्ट बंद पड़े हैं। चित्रकूट एयरपोर्ट, कुशीनगर एयरपोर्ट सहित घरेलू उड़ानों के लिए तैयार किए गए छह एयरपोर्टों से उड़ानें बंद हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि अरबों रुपये की परियोजनाएं केवल अपने लोगों को ठेके देने और कमाई बांटने के लिए की जा रही हैं। उनके अनुसार सरकार का उद्देश्य हवाई अड्डों का संचालन या उड़ान योजना को बढ़ावा देना नहीं, बल्कि केवल लाभ कमाना है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

