लखनऊ, 28 मार्च (आरएनएस)। पूर्वोत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के मंडल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल के मार्गदर्शन एवं अपर मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा0 दीक्षा चौधरी के निर्देशन में ऐशबाग रेलवे पॉली क्लीनिक में स्वास्थ्य परीक्षण एवं डेंटल चेक-अप शिविर का आयोजन किया गया।इस स्वास्थ्य शिविर में वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी डॉ0 रंजना पाटनी तथा डेंटल सर्जन डॉ0 रुचिका किशोर द्वारा कुल 21 सफाई मित्रों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया, जिनमें 13 पुरुष एवं 8 महिला कर्मचारी शामिल थे।चिकित्सकीय जांच के दौरान 3 कर्मचारियों में डेंटल कैरीज (दांतों में सडऩ) तथा 15 कर्मचारियों में ओरल सबम्यूकस फाइब्रोसिस की पहचान की गई। इसके अतिरिक्त एक कर्मचारी में उच्च रक्तचाप, एक कर्मचारी में मोटापा तथा एक कर्मचारी में सीओपीडी के लक्षण पाए गए।जांच के उपरांत सभी संबंधित कर्मचारियों को आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया गया तथा उन्हें उचित उपचार और सावधानियों के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई, जिससे वे अपने स्वास्थ्य का बेहतर ध्यान रख सकें।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

