भव्य स्वागत
मनेन्द्रगढ़, 29 मार्च (आरएनएस)। रामनवमी के अवसर पर निकाली गई शोभायात्रा में श्री राम भक्तों का सिख समाज मनेंद्रगढ़ द्वारा वंदन अभिनंदन करते हुए उत्साह पूर्वक स्वागत किया गया इस अवसर पर रथ पर विराजमान होकर चल रहे श्री राम जी का स्वागत सिख समुदाय द्वारा श्रद्धा पूर्वक माल्यार्पण कर मिष्ठान प्रसाद अर्पित करते हुए किया गया इसके साथ ही मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा के सामने सिख समाज के अनुयायियों नै शोभायात्रा में शामिल विशाल समुदाय मैं भी स्वल्पाहार का वितरण किया इस अवसर पर सिख समाज के सरदार गुरबचन सिंह चावला बलवीर सिंह अरोड़ा नरेंद्र अरोड़ा गुरचरण सिंह कालरा हरविंदर सिंह अरोड़ा परम जीत सिंह कोहली सुरेंद्र पाल सिंह मखीजा बंटी चावला अमन अरोरा चंकी मखीजा सुरेंद्र सिंह सलूजा आशु चावला रविंद्र सिंह अरोड़ा जसपाल सिंह आदि के साथ ही मुख्य बाजार स्थित गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा के ज्ञानी जी एवं सेवादार उपस्थित रहे
०००
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

