0-पार्टी फंड को लेकर मिली अनेक जानकारी, कोषाध्यक्ष फरार
रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। आर्थिक अपराध शाखा ने आज प्रदेश कांग्रेस कमेटी कार्यालय के दो कर्मचारियों को पार्टी फंड के नाम से की गई वसूली को लेकर दो कर्मचारियों से पूछताछ के लिए कार्यालय बुलाया।
मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कोषाध्यक्ष राम अवतार अग्रवाल पुलिस पकड़ से बाहर हैं। बताया जाता है कि दो कर्मचारी शिशुपाल साहू और सक्सेना लेखपाल हैं। इनमें से लेखापाल सक्सेना की गिरफ्तारी भी हो चुका है। इन पंक्तियों के लिखे जाने तक किस संबंध में पूछताछ हुई है, पता नहीं चला लेकिन बताया जाता है कि पार्टी फंड के नाम से दुरूपयोग को लेकर पहले भी लेखापाल सक्सेना की गिरफ्तार हो चुकी है।
पूर्ववर्ती कांग्रेस सरकार द्वारा खनिज, शराब घोटाला सहित अन्य घोटालों का फंड भी पार्टी फंड में आता था, इसकी शिकायत ईडी को मिली है, जिसके पश्चात यहां पर पूछताछ जारी है। इसकी पुष्टि करते हुए महासचिव ने बताया कि पूछताछ होने के बाद ही कोई जानकारी मिलेगी। ज्ञात रहे कई आईएएस अधिकारी तथा कांग्रेस नेता वसूली के मामले को लेकर जेल के अंदिर अभी बंद है तथा कुछ लोग जमानत पर छूट गए हैं।
आर. शर्मा
०००

