रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। 31 मार्च को नक्सलवाद के खात्मे की दिशा में अंतिम दिन के बीच बस्तर संभाग को बड़ी राहत मिली है। एलायंस एयर ने आज से जगदलपुर से रायपुर के बीच हवाई सेवा फिर से शुरू कर दी है।
करीब दो साल बाद शुरू हुई इस फ्लाइट सेवा की पहली उड़ान आज सफलतापूर्वक भरी गई। यह फ्लाइट हफ्ते में तीन दिन — मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित होगी।
इस नई हवाई सेवा से अब जगदलपुर से रायपुर का सफर महज 55 मिनट में पूरा किया जा सकेगा। सुबह जगदलपुर से उड़ान भरकर यात्री आसानी से रायपुर पहुंच सकेंगे, वहीं रायपुर से दोपहर में वापसी फ्लाइट की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी।
फ्लाइट का किराया लगभग 3500 से 4500 रुपये के बीच रखा गया है, जिससे आम यात्रियों को भी राहत मिलने की उम्मीद है।
इस सेवा के शुरू होने से बस्तर क्षेत्र में व्यापार, पर्यटन और मेडिकल इमरजेंसी जैसी सुविधाओं को बड़ा बढ़ावा मिलेगा। लंबे समय से बंद पड़ी यह हवाई सेवा अब क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत करने में अहम भूमिका निभाएगी।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

