रायपुर, 31 मार्च (आरएनएस)। छत्तीसगढ़ के मदिरा प्रेमियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। नए वित्तीय वर्ष 2026-27 की शुरुआत से पहले ही राज्य सरकार ने देसी शराब की कीमतों को लेकर बड़ा फैसला लिया है।
छत्तीसगढ़ शासन के आबकारी विभाग ने स्पष्ट कर दिया है कि 1 अप्रैल 2026 से 31 मार्च 2027 तक देसी शराब के दामों में कोई बढ़ोतरी नहीं की जाएगी। यानी वर्तमान में जो कीमतें लागू हैं, वही पूरे वित्तीय वर्ष के दौरान जारी रहेंगी।
सरकार द्वारा मोलभाव और प्रक्रिया पूरी करने के बाद दरें तय कर दी गई हैं, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी। जहां एक ओर महंगाई को लेकर आम लोगों की चिंता बनी हुई है, वहीं यह फैसला देसी शराब के उपभोक्ताओं के लिए राहत लेकर आया है।
सरकार के इस निर्णय को आबकारी नीति के तहत संतुलन बनाए रखने की कोशिश के तौर पर देखा जा रहा है।
0
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

