जोधपुर ,29 मार्च,(आरएनएस)। जोधपुर पश्चिम पुलिस ने अवैध गैस भंडारण, परिवहन और कालाबाजारी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 24 कॉमर्शियल गैस सिलेंडर और एक लोडिंग टैक्सी जब्त की है। जोधपुर पुलिस के निर्देश पर थाना झंवर की टीम ने नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन क्रछ्व19त्र॥0271 को रोका। जांच के दौरान वाहन में भरे हुए गैस सिलेंडर पाए गए। पुलिस ने मौके से राकेश बिश्नोई (25) और मालूराम उर्फ मलूराम (41) को गिरफ्तार किया। दोनों आरोपी गैस की अवैध सप्लाई और कालाबाजारी में लिप्त बताए जा रहे हैं। इस कार्रवाई का नेतृत्व थानाधिकारी प्रहलाद सिंह ने किया। मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम और बीएनएस की धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस अब नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

