बालाघाट ,29 मार्च,(आरएनएस)। मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में दर्दनाक हादसा हो गया। जहां कार में आग लगने से एक ही परिवार के तीन लोग जिंदा जल गए। जबकि दो लोग गंभीर रूप से झुल गए। बताया जा रहा है कि कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसके बाद उसमें आग लग गई। यह पूरा मामला मलाजखंड मार्ग के केवलारी चौराहे का है।
जानकारी के मुताबिक, सीतम केलकर की मलाजखंड के पौनी में गैरेज की दुकान है। 2 दिन पहले वह पत्नी सविता (28) व बेटे अभि (3) के साथ अपने गृहग्राम पोंडी गए थे। जहां पर दो दिन रुकने के बात शनिवार की रात खाना खाकर अपने माता-पिता और पड़ोस की पूर्वी रहांगडाले (8) के साथ 6 लोग ऑल्टो कार में सवार होकर पौनी जा रहे थे। बताया जा रहा है कि बैहर मलाजखंड मार्ग में केवलारी चौराहा के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई और छोटे नाले में जा गिरी, जिसमें भीषण आग लग गई।
00
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

