श्रावस्ती 29 मार्च (Rns) । थाना इकौना क्षेत्र के अन्तर्गत नदी में नहाने गये दो चचेरे भाईयो की डूब कर मौत हो गयी। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस छानबीन में जुट गयी है। मिली जानकारी के अनुसार थाना इकौना क्षेत्र के ग्राम जंगरावल गढ़ी निवासी पूर्व प्रधान पुत्तीलाल यादव के पौत्र 13 वर्षीय सूरज पिता घनश्याम यादव और 12 वर्षीय अखिलेश पिता राजेश यादव रविवार को राप्ती नदी के किनारे घूमने गए थे। इसी दौरान दोनों नहाने के लिए नदी में उतर गए और गहराई का अंदाजा न लगने से अचानक गहरे पानी में चले गए, जिससे दोनों डूबने लगे। किशोरों के चिल्लाने की आवाज सुनकर पास में मौजूद चरवाहों ने शोर मचाया। सूचना मिलते ही ग्रामीण और परिजन मौके पर पहुंचे और नदी में कूदकर 13 वर्षीय सूरज को बाहर निकाला। उसे तत्काल एंबुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इकौना ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।वहीं, दूसरे किशोर 12 वर्षीय अखिलेश का देर शाम शव नदीं में मिला है। गोताखोरों और ग्रामीणों ने तलाश निकाला है। अखिलेश को भी अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया है। ग्रामीण परमजीत ने बताया कि अखिलेश के पिता राजेश यादव एसएसबी में तैनात हैं और हाल ही में छुट्टी लेकर घर आए थे। रविवार को वह अपने पुत्र के साथ जंगरावल गढ़ी स्थित पैतृक गांव गए थे। इसी दौरान यह हादसा हो गया
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

