चित्रकूट 29 march, (Rns) । अलग-अलग सड़क दुर्घटना मे दो युवकों की मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी भेजा है।
पहली दुर्घटना बहिलपुरवा थाना क्षेत्र सरैया गर्गन पुरवा का है। तख्तूपुर निवासी सहसराम वर्मा (36) पुत्र नग्गू प्रशाद टैम्पो लेकर शनिवार की शाम घर जा रहा था। जैसे ही गर्गन पुरवा के पास पहुंचा तो सामने आ रहे लोडर से टैम्पो में भिंडत हो गई। जिससे टैम्पो चालक बुरी तरह घायल हो गया। पिकअप चालक ने उसे अपनी गाड़ी मे लेकर जिला अस्पताल के बाहर छोड़ गया। जब पुलिस को जानकारी हुई तो उसे अस्पताल मे भर्ती कराया। जंहा उसे डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पीएम के लिए मर्चरी भेजा है। मृतक के चचेरे भाई मोहनलाल ने बताया की मृतक टैम्पो चलाकर परिवार चलाता था। मृतक के तीन पुत्री, एक पुत्र है।
इसी क्रम मे दूसरी दुर्घटना में रैपुरा थाना क्षेत्र के सोनू (24) पुत्र कमलेश बीते शुक्रवार की शाम घर पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से घायल हो गया था। जिसे उपचार के लिए जिला अस्पताल मे भर्ती कराया था। जंहा डाक्टरों ने हालत नाजुक देख उसे प्रयागराज रेफर किया था। जंहा उसकी शनिवार की शाम मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। घटना से परिजनों मे कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी अंजू का रो रो कर बुरा हाल है। मृतक दो भाई दो बहन है। माँ गीता घटना की खबर सुन बेहोश हो गई है।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

