देहरादून,29 मार्च (आरएनएस)। मित्रा फाउंडेशन सोसायटी की ओर से रविवार को गुरु नानक वेडिंग पॉइंट में रक्तदान एवं निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में 47 लोगों ने रक्तदान किया। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा मरीजों की निशुल्क जांच कर उन्हें जरूरी दवाइयां भी वितरित की गईं। मुख्य अतिथि विदुषी निशंक और विशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री खजान दास व पूर्व मेयर सुनील उनियाल गामा ने शिरकत कर रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया। सोसायटी की अध्यक्ष ऋतु मित्रा ने अतिथियों व चिकित्सकों का आभार जताते हुए कहा कि संस्था जरूरतमंदों के उत्थान के लिए निरंतर प्रयासरत है। रक्तदान से न सिर्फ जीवन बचता है, बल्कि समाज में सहयोग की भावना भी बढ़ती है। इस मौके पर पुनीत मित्तल, अनिल कुमार मारवाह, डॉ. ललित चौधरी, सुनील शर्मा, उत्कर्ष गुप्ता, वरुण वालिया, रमन मोदी, बद्रीश छाबड़ा सहित कई गणमान्य लोग व स्वयंसेवक मौजूद रहे।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

