रांची 30 मार्च (आरएनएस)। युवा उद्यमियों की अग्रणी संस्था जेसीआई रांची द्वारा भगवान महावीर के जन्म कल्याणक के शुभ अवसर पर आज ‘रतनलाल जैन कॉम्प्लेक्स, रातू रोडÓ में एक विशेष ‘महावीर जयंती कैंपÓ का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम जेसीआई के इस वर्ष के विजन ‘रुद्गड्डस्र • ष्टशठ्ठठ्ठद्गष्ह्ल • श्व1शद्य1द्ग ’26Ó के अंतर्गत समाज सेवा और करुणा के संदेश को प्रसारित करने के उद्देश्य से आयोजित किया गया है।
कैंप का शुभारंभ सुबह में हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम के दौरान भगवान महावीर के ‘सत्य एवं अहिंसाÓ के सिद्धांतों को याद करते हुए विभिन्न सेवा कार्यों का संचालन किया गया। जेसीआई रांची की टीम ने इस आयोजन के माध्यम से भगवान महावीर के प्रेरक जीवन और उनके शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व के संदेश को जन-जन तक पहुँचाने का प्रयास किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में जेसीआई रांची की प्रबंध कार्यकारिणी समिति का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिसमें मुख्य रूप से:
छ्वष्ट अभिषेक जैन : अध्यक्ष ,छ्वष्ट साकेत अग्रवाल : सचिव ,छ्वष्ट अनुभव अग्रवाल : उपाध्यक्ष – कम्युनिटी, छ्वष्ट ऋषभ छपरिया : निदेशक – कम्युनिटी आउटरीच शामिल थे।इस विशेष परियोजना का नेतृत्व प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी छ्वष्ट अनीश जैन और को-प्रोजेक्ट चेयरमैन जेसी छ्वष्ट हेमंत जैन द्वारा किया गया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष छ्वष्ट अभिषेक जैन ने कहा, भगवान महावीर का जीवन हमें अहिंसा और अपरिग्रह का मार्ग दिखाता है। जेसीआई रांची हमेशा से सामाजिक सरोकारों से जुड़ी रही है और इस कैंप के जरिए हमारा प्रयास समाज के हर वर्ग तक सेवा और सहायता पहुँचाना है।” प्रोजेक्ट चेयरमैन अनीश जैन ने सभी अतिथियों और सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भगवान महावीर के आदर्श आज के समय में और भी अधिक प्रासंगिक हैं। कार्यक्रम के समापन पर समाज के प्रति निरंतर सेवा भाव बनाए रखने का संकल्प लिया गया। यह जानकारी जेसीआई रांची के प्रवक्ता जेसी रवि सामौता ने दि ।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

