रांची 30 मार्च (आरएनएस)। अंजुमन इस्लामिया रांची के 2026 चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में लोकप्रिय उम्मीदवार और वरिष्ठ समाजसेवी महफूज आलम ने अपने समर्थकों की मौजूदगी में उपाध्यक्ष पद के लिए औपचारिक रूप से नामांकन दाखिल किया। नामांकन के पश्चात मीडिया से बात करते हुए महफूज आलम ने कहा कि अंजुमन इस्लामिया एक ऐतिहासिक संस्था है और इसकी बेहतरी के लिए युवाओं और अनुभवी लोगों का मिलकर काम करना ज़रूरी है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उनका चुनाव लडऩे का एकमात्र उद्देश्य संस्था के कार्यों में पारदर्शिता लाना और शिक्षा, स्वास्थ्य व सामाजिक कल्याण के क्षेत्र में ठोस कदम उठाना है।
उन्होंने आगे कहा, मेरा नामांकन किसी व्यक्तिगत उपलब्धि के लिए नहीं, बल्कि समाज के उस अंतिम व्यक्ति की उम्मीदों के लिए है जो अंजुमन की ओर मदद की आस में देखता है। मैं पद की गरिमा और जनता के विश्वास को प्राथमिकता दूंगा। इस दौरान अयूब अली अंसारी, नसीम राइन,, आसिफ खान, हैदर समेत भारी संख्या में उनके शुभचिंतक और स्थानीय लोग उपस्थित रहे, जिन्होंने उनके विजन का पुरजोर समर्थन किया।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

