-सपा नेताओं ने कोतवाली अयोध्या में दी तहरीर, कार्रवाई की किया मांग
अयोध्या 30 मार्च (आरएनएस)। पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव जी के विरुद्ध सोशल मीडिया पर की गई अभद्र, अपमानजनक एवं सांप्रदायिक सौहार्द बिगाडऩे वाली टिप्पणी के संबंध में प्राथमिकी दर्ज कराने हेतु प्रार्थना पत्र दिया गया। प्रकरण सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘फेसबुकÓ पर ‘शाइनिंग इंडिया न्यूज़Ó नामक आईडी से एक वीडियो प्रसारित हो रहा है। इसमें प्रमोद वन, नई कॉलोनी निवासी मुकुंद माधव उर्फ प्रद्युम्न तिवारी पुत्र कृष्णानंद तिवारी द्वारा उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के विरुद्ध अत्यंत अभद्र, अमर्यादित और षड्यंत्रकारी टिप्पणी की गई है। आपत्तिजनक कथन उक्त व्यक्ति ने सार्वजनिक रूप से अखिलेश यादव के डीएनए और उनके जन्म को लेकर ऐसी अनर्गल बातें कही हैं, जो न केवल व्यक्तिगत अपमान है, बल्कि पूरे समाजवादी समाज और प्रदेश की जनता की भावनाओं को गहरी ठेस पहुँचाने वाली हैं। इस प्रकार के घृणित और विद्वेषपूर्ण बयानों से समाज में जातीय वैमनस्य और आक्रोश फैलने की प्रबल संभावना है। यह बयान शांति व्यवस्था और सामाजिक समरसता के लिए सीधा खतरा है। इस संदर्भ में 28 मार्च को पूर्व पार्षद एवं सपा नेता महेंद्र शुक्ला द्वारा कोतवाली अयोध्या में लिखित तहरीर दी जा चुकी है। उक्त प्रकरण की गंभीरता और जन-आक्रोश को देखते हुए, आरोपी मुकुंद माधव उर्फ प्रद्युम्न तिवारी के विरुद्ध सुसंगत एवं कठोर धाराओं में तत्काल मुकदमा दर्ज करने का आदेश प्रदान करें, ताकि भविष्य में कोई भी व्यक्ति संवैधानिक पदों पर रहे महापुरुषों के विरुद्ध ऐसी ओछी बयानबाजी करने का दुस्साहस न कर सके। ज्ञापन देने वालों में कैलाश कोरी जिलाध्यक्ष, महेश कुमार सोनकर, बंटी यादव, मो0 अनस, झिनकू राम कोरी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे। सी.ओ. ने एफ.आई.आर. दर्ज करने का आश्वासन दिया।
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

