गोरखपुर । प्रदेश सरकार की पशुधन एवं दुग्ध योजनाएं अब जमीनी स्तर पर सकारात्मक परिणाम दे रही है । एनेक्सी भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता में मंत्री धर्मपाल सिंह ने बताया की उत्तर प्रदेश में पशुपालन देश में अग्रणी स्थान पर बना हुआ है। इस क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है।
धर्मपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंडा और मांस उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि दर्ज की गई है, जिससे किसानों और पशुपालकों की आय में इजाफा हो रहा है। मोबाइल वेटरिनरी यूनिट के माध्यम से घर-घर पशुओं का इलाज किया जा रहा है, जिससे लाखों पशुपालकों को राहत मिली है।
सरकार द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के तहत पशुपालकों को आर्थिक सहायता, अनुदान और प्रशिक्षण दिया जा रहा है। खासकर नंद बाबा दुग्ध मिशन और कुक्कुट विकास नीति से रोजगार के नए अवसर पैदा हो रहे हैं। इन योजनाओं से हजारों युवाओं और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का मौका मिल रहा है। कैबिनेट मंत्री धर्मपाल सिंह ने आज गोरखपुर में अपने विभाग की समीक्षा बैठक की। पत्रकारो से बात करते हुए मंत्री ने कहा कि 2027 में योगी आदित्यनाथ की अगुवाई में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत से चुनाव जीत कर आएगी और भाजपा की सरकार बनेगी। समाजवादी पार्टी तब समाप्तवादी पार्टी बन जाएगी। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी के पास विकास का कोई मुद्दा नहीं है वह जाति की राजनीति करते हैं, लोगों को भटकाकर वोट लेने की राजनीति करते हैं। यूपी की जनता अब जातिवाद से ऊपर उठ चुकी है। यूपी की जनता विकास चाहती है, विनाश नहीं और आज यूपी में चौमुखी विकास हो रहा है। गांव के लोग खुश हैं। सपा की कभी सरकार नहीं बन पाएगी, प्रदेश की जनता एक साल की सपा की सरकार बर्दाश्त नहीं कर पाएगी।
Login
अपनी भाषा में समाचार चुनने की स्वतंत्रता | देश की श्रेष्ठतम समाचार एजेंसी

